तीन किलो गाजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

जेटी न्यूज
नौतन(बेतिया):- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मटियरीया बॉर्डर से जगदीशपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जगदीशपुर थाना प्रभारी राम विनोद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मटियरीया बॉर्डर पर पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 05 के 5495 के टंकी में 3 किलो 400 ग्राम गांजा नेपाल निवासी सरोज यादव ले जा रहा था । जिस को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पकड़े हुए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि गाजा नेपाल से लाकर संग्रामपुर कारोबार करने के लिए लेकर जा रहा था ।आरोपी को कागजी कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। ऐसे पुलिस शराब कारोबारियों एवं तस्करों पर पैनी नजर रखी हुई है।।

Website Editor:- Neha Kumari



