व्यवसायी को चाकू मार कर किया जख्मी ग्रामीनो ने किया सड़क जाम।

*जे०टी०न्युज:-*

 

केसरिया/पू०च

 

चकिया केसरिया मार्ग के राजपुर बजार के आगे सेढा के समीप बुधवार की शाम करीब सात बजे एक रेडीमेड व्यवसायी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया, व्यवसायी राजपुर निवासी प्यारेलाल साह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया जा रहा है, राजपुर बजार पर उसकी रेडीमेड जेनरल स्टोर की दुकान हैं, घटना की सूचना  मिलते ही परिजनों ने पहुंच कर आनन-फानन में केसरिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया,  घटना के सम्बंध बताया जा रहा है अमित अपने दुकान का लहना बसुल  कर बहुआरा की ओर से साइकिल से  लौट रहा था ,पहलें से धात लगार बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उक्त व्यवसायी को रोक कर  पेट में चाकू मार दी, व रूपये छिन कर भाग निकला, हालांकी रूपये छीनने को पृष्टी नहीं हो पायी है, घटना के बाद व्यवसायी वेहोस की स्थिति में हैं, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनय कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं ।जिसके विरूद्ध में ग्रामीनो ने चकिया केसरिया मार्ग पर टायर जलाकर जाम कर दिया जिसके कारण घंटों आवागमन बाधित रहा ।थाना प्रभारी विनय कुमार के अथक प्रयास के बाद मामला शांत हुआ और आवागमन चालू हुआ ।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button