योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया प्राधिकृत

जेटी न्यूज़, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों अंचलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है।

जिला पदाधिकारी निर्देशानुसार निम्नांकित बिंदुओं पर जांच की कार्रवाई की गई:
1. प्रखंड अंतर्गत दो नल जल योजनाओं की जांच,
2. प्रखंड में नल जल योजना के मापी पुस्त संधारण की जांच,
3. आरटीपीएस केंद्र की जांच।

वरीय पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की स्थिति, योजना के क्रियाशील होने की स्थिति, अक्रियाशील होने के कारण, प्रमुख शिकायतें और जांच पदाधिकारी का मंतव्य/सुझाव भौतिक सत्यापन के आधार पर प्रतिवेदन दिया जाना है।

आरटीपीएस केंद्र मैं प्रतीक्षा स्थल की व्यवस्था, आवेदकों के लिए पेयजल की व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था के बिंदु पर निरीक्षण किया जा था है।

 

साथ ही आरटीपीएस केंद्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों से संबंधित सूचनाओं, नागरिकों हेतु सूचना पट पर प्रदर्शित आवश्यक सूचनाओं से संबंधित एवं आरटीपीएस केंद्र पर आधारभूत संरचना/सुविधाएं की व्यवस्था के संबंध में जांच किया जा रहा है।

आरटीपीएस सॉफ्टवेयर से संबंधित, प्रक्रियात्मक बिंदुओं के संबंध में एवं सेवाओं के नियत समय के अंदर निष्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर जांच किया जा रहा है।

वरीय प्रभारी पदाधिकारी और आवंटित प्रखंड निम्नलिखित हैं:

रवीन्द्र कुमार दिवाकर, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर-समस्तीपुर,
सोमनाथ सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर-कल्याणपुर, विजय कुमार पाण्डेय, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, समस्तीपुर-वारिसनगर, अली एकराम, वरीय उप समाहर्ता, समस्तीपुर-खानपुर, संजीव कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर-सरायरंजन, गौरव कुमार, वरीय उप समाहर्ता, समस्तीपुर-ताजपुर, शिवानी शुभम, वरीय उप समाहर्ता, समस्तीपुर-पूसा, अनिल कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर सदर-मोरवा, ज्ञानेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय-दलसिंहसराय, धनंजय कुमार, अनु0लो0शि0नि0 पदाधिकारी, दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर, अनिल कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय-उजियारपुर,


ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा-रोसड़ा,
ऋषभ राज, वरीय उप समाहर्ता, समस्तीपुर-शिवाजीनगर, मनोज कुमार, अनु0लो0शि0नि0 पदाधिकारी, रोसड़ा-बिथान,
जयचन्द्र यादव, भूमि सुधार समाहर्ता, रोसड़ा-सिंघिया, कुमार गौरव, वरीय उप- समाहर्ता, समस्तीपुर-हसनपुर, अनुग्रह नारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, समस्तीपुर-विभूतिपुर, मो0 जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी-पटोरी,
श्री आदित्य कुमार पियूष, भूमि सुधार उप समाहर्ता, दलसिंहसराय- मोहिउद्दीनगर,
आनन्द कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी- मोहनपुर।

Related Articles

Back to top button