*घोड़ासहन स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस के पुनः ठहराव करने को लेकर जाप ने जीएम को लिखा पत्र.*

जेटी न्यूज
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
सीमावर्ती घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रैन का पुनः ठहराव करने तथा अन्य सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम को पत्र लिखा है,दिये गये पत्र में जाप के छात्र जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि घोड़ासहन रेलवे स्टेशन को भारतीय रेलवे द्वारा आदर्श स्टेशन की मान्यता दी गयी है लेकिन यहाँ जब से बड़ी लाइन का परिचालन हुआ है तब से एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नही होता था लेकिन कुछ दिनों पूर्व से सद्भावना एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हुआ था.लेकिन रेलवे द्वारा घोड़ासहन स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस का ठहराव बन्द करने का फैसला लिया गया है ,जिससे घोड़ासहन सहित सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो मे रोष का माहौल है ,श्री सिंह ने पत्र में यह भी बताया कि घोड़ासहन स्टेशन पर नेपाल सहित पूर्वी चंपारण के जिले के महत्पूर्ण स्टेशनो में एक है जहाँ से यात्री देश कर कोने कोने आने और जाने के लिए ट्रेन का सवारी करते है ,

जन अधिकार पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा की रेलवे ने घोड़ासहन स्टेशन को आदर्श स्टेशन का मान्यता दी है लेकिन आदर्श स्टेशन पर ही एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बन्द करना बेहद ही शर्मनाक है , सरकार और रेल प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अविलम्ब सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की घोषणा को वापस लेते हुए सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव को सुनिश्चित करे अन्यथा जन अधिकार पार्टी आंदोलन को लिए बाध्य होगा।।


