वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित 

वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित

जे टी न्यूज, (मधुबनी):

डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने वाटसन स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। झंडे की सलामी,परेड का पूर्वाभ्यास,

राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समारोह की तैयारी,साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबधित विभाग के पदाधिकारियो एवम अभियंताओं को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पूर्वाभ्यास परेड में सैप के जवान, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button