एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

जेटी न्यूज।
बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- सोमवार को बिहार नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री तेजस्वी यादव जी के निर्देशानुसार बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, कमरतोड़ महंगाई,भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संविदाकर्मी और शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प0 चंपारण के सभी प्रखंडों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इसी दौर में योगापट्टी और लौरिया प्रखंड के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव जी रहे और कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुब्बा यादव जी किए, सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश यादव जी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी,मंहगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है

वहीं राज्य की स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। नीतीशजी,शिक्षक के अभाव में राज्य की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसलिए शिक्षक अभ्यर्थियों की अविलंब नियुक्ति की जाय। जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके,नई सरकार गठन के कई माह बीत जाने के बाद भी 20 लाख नौकरी मुहैया कराने जैसी बिहार सरकार के वादे का कोई आता पता नहीं है। नहीं तो बिहार सरकार के पास रोजगार मुहैया करने का रोड मैप है, आगे श्री यादव ने कहा बढ़ते अपराध सहित अनेकों समस्याओं से बिहार की जनता त्राहिमाम है और प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों जनता का एक नहीं सुनते हैं इसलिए इन सभी जनसमस्याओं से बिहार की जनता को अविलंब निजात दिलायें अन्यथा माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के मार्गदर्शन में युवा राजद लोकतांत्रिक तरीके से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनआंदोलन और तेज करेगा, योगापट्टी में आय दिन चोरी और घूसखोरी हो रहीं हैं इस प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकुश लगाए सत्ताधारी पार्टी के सांसद विधायक पागल हो गए रोज अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर रहे हैं सुधार करे नहीं तो जनता चापल जुटा से सुधारना जानती हैं,वही प्रखंड के सभी सदस्य ने सभा को संबोधित किए मौके पर, नवल यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुब्बा यादव,धनेश कुमार,मुलायम जी,दीपक मिश्रा,उमेश यादव आदि सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
