*बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मनोनीत किया गया। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार.*

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मनोनीत किया गया।

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

बिहार:- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ प्रमंडल नवगछिया बिहार प्रदेश प्रभारी पंडित अंशु झा के निर्देश पर युवा अध्यक्ष भागलपुर प्रमंडल प्रभारी पंडित उज्जवल आनंद झा, प्रदेश सलाहकार पंडित धीरज है, प्रदेश उपाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, के नेतृत्व में पंडित ललित झा, नवगछिया प्रमंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर पंडित ललित झा ने कहा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ को एक नई ऊर्जा प्रदान करते हुए इमानदारी से अपना दायित्व संभाल लेंगे और संघ को मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही भगवान परशुराम को साक्षी मानकर संकल्प लेते हुए अपने दायित्व का निर्वाह भली-भांति करूंगा।
मौके पर बिहार प्रदेश प्रभारी पंडित अंशु झा के द्वारा संकल्प दिलाया गया और उन्होंने कहा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उन्हें पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए बुद्ध विष्णु के नौवें अवतार हैं। अतः हिन्दुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है। बिहार स्थित बोधगया नामक स्थान हिन्दू व बौद्ध धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थान हैं। गृहत्याग के पश्चात सिद्धार्थ सत्य की खोज के लिए सात वर्षों तक वन में भटकते रहे। उन्होंने कठोर तप किया और अंततः वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति की। तभी से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। गौतम बुद्ध को सिद्धार्थ, महात्मा बुद्ध तथा शांक्य वंश के सम्राट होने के कारण शांक्यमुनि आदिनामों से भी जाना जाता हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से समस्त देशवासियों की हार्दिक शुभकामनाएं है।

Related Articles

Back to top button