अधिवक्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों से कोई समझौता नहीं :अध्यक्ष।

जे टी न्यूज़/ बेतिया।

अधिवक्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों से कोई समझौता नहीं! उक्त बातें जिला विधिज्ञ संघ में, वार्षिक आम बजट को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष, ऐगेंद्र कुमार मिश्र ने कही,उन्होंने अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए जिला स्तर से लेकर माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ने की घोषणा की। इन्होंने आगे बताया कि अधिवक्ता सत्येंद्र शरण के प्रकरण में, उन्हें संघ की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

मिश्र ने अधिवक्ता परिवार के सदस्यों को अधिवक्ता बनकर काम करने कि अपील भी किया। उक्त मौके पर सचिव ,किशोरीलाल सिकारिया, बार काउंसिल पटना के सदस्य, मदन मोहन मिश्र, सैदुल्लाह साहब ,कल्पांतरमनण चौधरी, समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button