पारंपरिक ढंग से रंगो का त्योहार होली धुमाधाम से मनाया गया

जेटी न्यूज़

कोटवा (पु च) / प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में रंगो का त्योहार होली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर व गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। विभिन्न पंचायतों में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सद्भाव के रविवार की रात्रि होलिका दहन साथ होली सोमवार को संपन्न हो गया। क्षेत्र में कम उम्र के बच्चे सुबह से ही होली को ले विभिन्न प्रकार के रंग घोलकर पिचकारी से एक-दूसरे पर डालते दिखे।

कई घरों से पुआ-पकवान लोग खाते नजर आए । कहीं-कहीं सुबह में कीचड़ के साथ सुरु होकर रंग और अबीर से लोग सराबोर हो गए ।शाम होते होते लोग ढोल मजीरा के सड़को पर निकल पड़े , साथ ही घर घर जाकर पारंपरिक होली गीत पर लोग झुमते दिखे। हलाकि पारंपरिक गीतों का प्रचलन धीरे धीरे समाप्त होते जा रहा है। एक दूसरे के दरवाजे पर जाकर होली गीत गाना अौर होली का जोगीरा कहना साथ-साथ होली की बधाई देना ये सभी परम्पराएँ विलुप्त होती जा रही है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार   पुलिस बल के साथ सुबह से ही गश्ती के दौरान शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील करते दिखे।

क्षेत्र में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कुछ लोग अपने घरो तक ही सिमटे दिखे। मौके पर कई मुखिया, समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों को होली की बधाई दी। वही अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मंतोष सहनी अपने क्लिनिक परिसर में पत्रकारों सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया ,डॉक्टर मंतोष सहनी के द्वारा पत्रकारों वे गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र के साथ फूलमाला से स्वागत किया

 

Related Articles

Back to top button