जदयू नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

जदयू नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : आज स्थानीय लोहिया आश्रम में सम्पूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर जदयू नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने कहा कि लोकनायक के आह्वान पर देश की जनता ने इमरजेंसी के दौरान निरंकुश शासन के खिलाफ ज़न आंदोलन खड़ा किया और उसे उखाड़ फेका था। आज देश के अंदर अघोषित इमरजेंसी का माहौल बना हुआ है केंद्र की सरकार के विरोध में बोलने वाले को जेल भेजा जा रहा है सरकारी सम्पत्ति को पूजीपतियों के हाथो बेचा जा रहा है। मंहगाई आसमान छू रही है खाने पीने के सामग्री पर टैक्स लगाया जा रहा है आम जनता तरस्त है।आज फिर वैसे ही आंदोलन की ज़रूरत है जो इस निरंकुश और देश को बेचने वाली सरकार को उखाड़ फेके। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय जिला प्रधान महासचिव प्रो. तकी अख्तर राजकुमार साह प्रमोद मिलिंद सुबोध कुमार सिंह अनस रिजवान रज़ा अहमद रविंद्र कुमार ठाकुर मो सईद बबलू यादव शिवजी शर्मा राजा कुमार आदि नेता शामिल थे

Related Articles

Back to top button