बिस्फी थाना के रघौलि लचका के पास पिकप भान और मोटरसाइकिल में टक्कर

जेटी न्यूज मधुबनी

बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली लचका पुल के समीप रविवार की रात्रि करीब आठ बजे पिंकप भान और बाईक की टक्कर में बाईक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गौरतलब है कि एक्सिडेंट उस बक्त हुआ जब बिपत मंडल ने अपने मोटरसाइकिल से मुरैईठा के लिए चले थे, रात्रि करीब आठ बजे रघौली लचका पुल के पास भवेश झा अपने पिंकप गाड़ी से धक्का मार दिया। जिससे बिपत मंडल जख्मी हो गया। जख्मी हालत में इलाज हेतु पीएचसी बिस्फी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं पिकप भान चालक भवेश झा नशे की हालत में थे। उसे जांच हेतु बिस्फी पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांचों उपरान्त शराब पीने की पुष्टि की।

बताते चलें कि बाईक चालक बिपत मंडल दरभंगा जिला के सिमरी थाना के सोभन गांव निवासी के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नशें कि हालत में पिंकप भान चला रहा था जींस से बाईक चालक को धक्का मार दिया जो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी देते हुए कहा कि पिंकप भान चालक कमतौल थाना के बरियौल गांव निवासी भवेश झा के रूप में किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button