भाजपा विधायक बचौल के करीबी धनंजय ठाकुर के घर से रावण सेना प्रमुख की गिरफ्तारी पर पुलिस की चुप्पी कबतक ?

मधुबनी संवाददाता। जेटी न्यूज।

महम्मदपुर नरसंहार की जिस घटना से राज्य में फिर एकबार सुशासन की खुलती पोल ने आम जनता को सकते में डाल दिया है। वहीं दूसरी तड़फ मधुबनी पुलिस द्वारा सच से रूबरू कराने की कारवाई के बजाय चुप्पी साधने की क्रियाओं पर भी सवाल फिर से उठने लगे है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के गांव स्थित उनके खासे करीबी धनंजय ठाकुर के घर से रावण सेना प्रमुख प्रवीण झा सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद भी गिरफ्तारी स्थल की सच्चाई पुलिस के द्वारा पारदर्शी नहीं किया जा रहा है। जबकि विधान पार्षद डॉ सुनील सिंह ने बुधवार को मीडिया में बयान भी दिया था कि भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बिस्फ़ी अंतर्गत रघौली गांव से रावण सेना प्रमुख व कुख्यात प्रवीण झा समेत अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

 

 

परंतु मिडिया व पुलिस दिन के 1 बजे तक नेपाल का राग अलाप रही थी। जबकि गिरफ्तारी महम्मदपुर से 15 -20 किलोमीटर अधीन ही बिस्फ़ी भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के करीबी के घर से हुई।एमएलसी डॉ सिंह ने कहा कि रावण सेना के कुख्यात प्रवीण झा को भाजपा विधायक के गांव में उनके क़रीबी ने पनाह दिया । क्योंकि भाजपा विधायक के गांव में पुलिस की गाड़ी नहीं पहुँचती है। एसपी डॉ सत्यप्रकाश के मुताबिक रावण गैंग की गिरफ्तारी रघौली गांव से हुई है। परंतु गिरफ्तारी किसके यहां से हुई है वह खुलासा एसपी डॉ सत्प्रकाश अब तक नहीं कर रहे हैं। 

क्षेत्र के विश्वस्त सूत्रों की माने तो उक्त गिरफ्तारी भाजपा विधायक के दियाद सह खासे करीबी धनंजय ठाकुर के घर से हुई है। जो कि रावण सेना के कुख्यात प्रवीण झा के गिरफ्तारी के बाद से ही फरार बताये जा रहे है। जो बड़ी संख्या में अपने घर स्थित चार पहियों के भी मालिक बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक धनंजय ठाकुर सत्ता व पुलिसया संरक्षण के आड़ में आर्म्स सप्लाई व शराब का धंधा भी बड़े पैमाने पर करता रहा है। अभी भी सत्ता व पुलिसिया संरक्षण के आड़ में धनजंय ठाकुर अपराध को संपति अर्जन का माध्यम बना रखें है। अब सवाल उठता कि वरीय पुलिस अधिकारी जब साक्ष्य को इतने पारदर्शिता से छुपाने का कार्य कर रही है। ऐसे में कार्रवाई की बयार कितनी बहेगी इसका आकलन कोई अबोध भी आसानी से कर सकता है। पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर पक्ष लेने का प्रयास लगातार असफल रहा।

Related Articles

Back to top button