ट्रेक्टर दुर्धटना में 25 वर्षीय चालक की मौत।

जेटी न्यूज।

नावकोठी (बेगूसराय) थाना क्षेत्र अन्तर्गत
बेगमपुर के 25 वर्षीय दीपक कुमार की मौत ट्रैक्टर दुर्घटना में रविवार की देर रात हो गई। मृतक ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था। वह नावकोठी में गेहूँ दौनी कर घर वापस जा रहा था। रास्ते में असंतुलित होकर गिर गया तथा टैक्टर का चक्का चढ जाने से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया। इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता महेशी महतों, माता मीरा देवी, पत्नी पूजा देवी, तीन छोटे छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

जिला परिषद आजाद सहनी, समाज सेवी घनश्याम कुमार, शंकर महतो, अरविंद कुमार, ललन पासवान, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सहित सैंकडों लोगों ने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया तथा दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी।दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेगमपुर चौक पर लाश रखकर पहसारा बगरस पथ को दो घंटे तक जामकर आवागमन ठप कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी मो फखरे आलम,सब इस्पेक्टर त्रिभुवन ठाकुर, जेएसआई जुल्फीकार अली ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया । शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button