हवा का स्वरुप और वायु -संचार सूचकांक का पूर्वानुमान

नई दिल्लीः भारत मौसम विभाग (आईएमडी)  के पर्यावरण अनुरक्षण एवं अनुसन्धान केंद्र (ईएमआरसी) के अनुसार अनुमानित वायु संचार गुणांक एवं मौसम पूर्वानुमान सहित दिल्ली में वायु (हवा)  प्रवाह  इस प्रकार है :

1. दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की वायु गुणवत्ता आज 19 मार्च 2021  आंशिक रूप से सुधरने  के बाद भी  खराब श्रेणी में रहेगी और कल यानी 20 मार्च 2021 को खराब से औसत श्रेणी की होगी। सर्वाधिक प्रदूषण स्तर पीएम 10 है क्योंकि उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। आज यानी 19 मार्च से हवा में धूल की मात्रा कम होने की सम्भावना है। 21 मार्च 2021 तक हवा औसत श्रेणी में रहेगी। आने वाले पांच दिनों के लिए अनुमान: वायु गुणवत्ता में  सुधार होने की सम्भावना है और यह औसत से संतोषजनक रहेगी।

2. दिल्ली में 8 से 14 किमी प्री घंटा की गति से सभी दिशाओं से हवाएं चलेंगी और आज 19 माच 2021 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में सतह पर उत्तर-पश्चिम  दिशा से आने वाली हवाओं की गति 14-22 किमी प्रति घंटा होगी। 20 मार्च 2021 को सुबह धुंध रहेगी, आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 22-30 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। रविवार अर्थात 21 मार्च 2021 को पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं की गति 10-22 किमी प्रति घंटा रहेगी। सुबह धुंध रहेगी और आकाश में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। रविवार को दिन के समय 20-30 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

3.अधिकतम  अनुमानित  मिश्रण गहनता 19 माच 2021 को लगभग 1800 मीटर, 20 मार्च 2021 को 4000 मीटर और 21 मार्च 2021 को 4400 मीटर रहेगी। 19 मार्च 2021 को अधिकतम वायु-संचार सूचकांक लगभग 8500 वर्ग मीटर/सेकंड, 20 मार्च 2021 को 27500 वर्ग मीटर/सेकंड और 21 मार्च 2021 को 20000 वर्ग मीटर/सेकंड। 10 किमी प्रति घंटा गति की औसत हवा के साथ 6000 वर्ग मीटर/सेकंड से कम का   वायु-संचार सूचकांक हवा में से प्रदूषणकारी तत्वों को हटाने में सहायक नहीं होता है।

4. उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय खाड़ी के देशों और अरब प्रायद्वीप की ओर से धूल भरी हवाएं आ रही है। हवा में इस धूल के आज 19 मार्च 2021 से कम होने की सम्भावना है।

5. पूर्वानुमान के विस्तृत विवरण और सत्यापन को www. https://ews.tropmet.res.in  पर देखा जा सकता है।

6. दिल्ली में वायु मात्रा प्रवाह के साथ  वायु-संचार सूचकांक यहाँ संलग्न है।

(विव्ररण के लिए कृपया यहाँ  क्लिक करें )

स्थान विशेष के मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप MAUSAM APP डाउनलोड करें I कृषि सम्बन्धी मौसम परामर्श (ऐग्रोमेट ऐडवाइजरी) के लिए मेघदूत एप   MEGHDOOT APP  और वर्षा के समय  बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप  DAMINI APP डाउनलोड करें I जिलावार चेतावनी के लिए राज्यों की एमसी/ आरएमसी वेबसाइट पर जाएं

 

(साभारः पीआईबी)

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार  

Related Articles

Back to top button