अथमलगोला में बज्रपात से एक किशोर की मौत,जबकि एक जख्मी

 संवाददाता प्रिया सिंह

बाढ़–अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला थानांतर्गत रूपस कमरापर पर गावं में क्रिकेट खेल रहे किशोर पर अचानक हुए बज्रपात से एक कि तत्काल मौत हो गई।जबकि एक जख्मी हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत को खेल के मैदान का रूप देकर ग्रामीण युवाओं द्वारा क्रिकेट खेला जा रहा था।इसी क्रम में मौसम में बदलाव के उपरांत बज्रपात हुआ।जिसकी चपेट में आने से स्थानीय नवल सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंकुश राणा की झुलस कर मौत हो गई।जबकि उसी के पास खड़े सत्येंद्र सिंह का पुत्र अभय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को दी गई।मौके पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेजा।जहां से अत्यंत परीक्षण के उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया है।इधर इस दुखद घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर दवा दुकानदार थे।अंकुश दो भाइयों में सबसे छोटा और हँसमुख स्वभाव का किशोर था।घटना से मर्माहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button