पूर्व मंत्री सह आरजेडी के वरीय नेता राम विचार राय के निधन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

बिनोद कुमार शर्मा

छौड़़ाही(बेगूसराय):-राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री आरजेडी सीप्रीमो के बेहद करीबी नेताओं में से एक राम विचार राय के असामायिक निधन पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।पार्टी नेताओं ने कहा कि राम विचार राय पार्टी के समर्पित साधारण कार्यकर्ता की तरह लोगों से मिलते जुलते थे।

नेताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी की बड़ी क्षति हुयी है।पार्टी ने एक कुशल और सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय नेता खो दिया है।जिसकी भरपाई असंभव है।शोक संवेदना व्यक्त करनेवाले में जिलापार्षद सह महिला प्रकोष्ठ की राजद जिलाध्यक्ष प्रेमलता कुमारी,राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो.रईश आलम,पूर्व प्रमुख राजद नेता जनार्दन पासवान,रमण साह,सतीश कुशवाहा,उपेन्द्र यादव,स्वराज यादव समेत दर्जनों नेताओं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य के के साथ मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button