आजादी के 73 साल बीत जाने के बाद भी नहीं बदली रामगढ़वा के भलुवहिंया गांव के सड़क की सूरत

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत अंतर्गत भलुवहिंया गांव के लोग आजादी के 73 साल बीत जाने के बाद भी नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। वजह यह है की इस गांव में पहले सोलिंग वाली सड़क थी। जिसका सोलिंग वर्तमान मुखिया के निर्देश पर वार्ड नंबर 13 व 14 के वार्ड सदस्यों के द्वारा सड़क निर्माण कराने के नाम पर सोलिंग उखाड़कर उस ईंट से अपना घर बनवा लिया गया। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिसके कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर सड़क पर इतना किचड़ हो जा रहा है कि दो चक्का और चार चक्का की बात तो छोड़िए पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। उस कीचड़ में आए दिन बच्चे से लेकर बुड्ढे तक गिर रहे हैं। जिस पर न तो किसी सरकारी पदाधिकारी का नजर है और न किसी जनप्रतिनिधि का। जबकि यह सड़क धनहर दिहुली पंचायत के करीब एक दर्जन गांव तथा सकरार पंचायत के करीब एक दर्जन गांव लोगों को रामगढ़वा प्रखंड मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा रेलवे स्टेशन तक जाने आने का मुख्य सड़क है। इतना ही नहीं उक्त दोनों पंचायत के बच्चे बच्चियों को श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय, रेश्मा देवी प्लस टू कन्या विद्यालय, एम के मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया सहित दर्जनों विद्यालय में पढ़ने तथा कोचिंग करने जाने आने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रखंड मुख्यालय तथा बच्चों को विद्यालय तथा कोचिंग जाने आने में 3 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके कॉलेज चौक रामगढ़वा होकर आना जाना पड़ता है।

      गौरतलब हो कि इस क्षेत्र में सिर्फ चुनाव के समय में ही जनप्रतिनिधियों का दर्शन होता है। इस क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय सिंह चार बार विधायक बने थे। भाजपा विधायक रामचंद्र सहनी तीन बार विधायक बने थे। वर्तमान मुखिया पति संजय पांडे व जाया पांडे दो बार मुखिया बने। बावजूद इसके चार पांच सौ फीट के इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जबकि भलुवहिंया के ग्रामीणों द्वारा इस सड़क निर्माण के लिए प्रखंड से लेकर जनप्रतिनिधियों के दरवाजे तक कई बार गुहार लगाई गई। 

      इस बाबत भलुवहिंया गांव निवासी उदय भान कुशवाहा उर्फ उदय मास्टर, रमेश कुशवाहा, लालबाबू पटेल, दीनानाथ कुशवाहा, नवल किशोर कुशवाहा, कौशल किशोर कुशवाहा, सेवानिवृत्त आर्मी राज किशोर प्रसाद, रामसेवक बैठा, धनेश बैठा, चंदेश्वर कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, गोपाल साह, नवल किशोर कुशवाहा, सिपाही कुशवाहा, आर्मी के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भैरव कुशवाहा , दीनबंधु कुशवाहा ,आलोक कुशवाहा, सेवानिवृत्त एयरफोर्स के पदाधिकारी बाबूलाल कुशवाहा, मनिस्टर पटेल तथा नागेंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से स्थानीय राजद विधायक इंजीनियर शशि भूषण सिंह से इस सड़क को पीसीसी कराने की गुहार लगाई है

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button