लॉकडाउन के कारण निजी विद्यालय व कोचिंग संचालकों, वकीलों ,दैनिक मजदूरों का स्थिति हुई दयनीय

जेटी न्यूज,रामगढ़वा पूर्वी चंपारण-: कोरोना के कारण लॉक डाउन की स्थिति में भारतीय किसान अधिवक्ता एवं प्राइवेट मान्यता प्राप्त विद्यालय व कोचिंग संचालकों, शिक्षकों तथा दैनिक मजदूरी पर गुजारा करने वाले श्रमिकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो गई है। उक्त बातें भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी चंपारण के जिला मुख्य आयुक्त रत्नेश्वरी शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बुधवार को कही । साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना लॉक डाउन का यह सिलसिला लगभग डेढ़ साल से चल रहा है। ऐसी स्थिति में उक्त सभी लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उन लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वे रोड पर आ गए हैं।

ऐसी विकट परिस्थिति में भारत सरकार एवं बिहार सरकार से अनुरोध है कि उन्हें अपने बाल बच्चों के साथ सामान्य जीवन यापन के लिए अकाल मृत्यु के पहले उन्हें भी आर्थिक सहायता की घोषणा करे।


