बांका:एससी-एसटी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

जेटी न्यूज

 

 रजौन,बांका: रजौन थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात प्रखंड क्षेत्र के खिरजान गांव से एससी-एसटी मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपित खिरजान गांव निवासी अनिल यादव बताया गया है।मामले की जानकारी थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि अनिल यादव को एससी एसटी एक्ट मामले में फरार चल रहा था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की आरोपी अपने गांव में है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर देर रात गिरफ्तार कर शनिवार को बांका न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button