पर्रा की बिटिया पूजा सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

जेटी न्यूज़
कुंदन कुमार
वीरपुर /बेगूसराय :- कहते हैं दिल में जज्बा और जुनून हो तो सफलता खुद इंसान का कदम चूमती है।इस पंक्ति को जीवन में चरितार्थ की है पर्रा गांव की बिटिया पूजा कुमारी ने। पूजा का चयन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजत परीक्षा में सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। पूजा के पिता गोंगू साह कोलकाता में ठेला पर फल बेचते हैं। माता प्रतिमा देवी गृहणी हैं। पूजा की शादी दशवीं पास करने के बाद ही दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करने वाले नीमाचाँदपुरा के धर्मराज साह के साथ वर्ष 2013 में कर दी गई थी।शादी के बाद भी पूजा हिम्मत नहीं हारी। पर्रा में रहकर वह रोज साइकिल से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर बेगूसराय पढ़ने जाती थी।शादी के बाद दो बच्चों का जन्म भी हुआ। बड़ा लड़का 5 साल का व छोटा 1 एक साल का है। बच्चों का पालन करते हुए अपनी पढाई पूजा ने जारी रखी। जब छोटा लड़का केवल पांच माह का था तब उसने कठिन शरीरिक परीक्षा में कामयाबी हासिल की थी।

पूजा बताती है कि इंसान के पास थक कर कर बैठ जाने का हजार बहाना हो सकता है लेकिन सफलता के लिए केवल एक रास्ता है कड़ी मेहनत।पूजा अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता पिता व पति के साकरात्मक सहयोग एवं अपने शिक्षक के सही मार्गदर्शन को देती है।पूजा के इस सफलता से प्रखंड क्षेत्र में में खुशी की लहर है। पूजा के इस शानदार सफलता पर माध्यमिक विद्यालय पर्रा के एचएम मनोज कुमार झा,एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ कुमार समेत कई बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
फोटो



