जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान -सह- अभिनंदन समारोह आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान -सह- अभिनंदन समारोह आयोजित

जेटी न्यूज मधुबनी।

स्वतंत्रता दिवस की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के पूर्व संध्या 14 अगस्त को जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के द्वारा आज शहीद अकलू,गणेशी स्मारक,नीलम चौक पे जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में देश के आजादी आंदोलन में भाग लेने बाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान सह अभिनंदन समारोह का भब्य आयोजन किया।

इस अवसर पर शहीद अकलू साह एवं गणेशी ठाकुर जी के स्मारक पे पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने नमन किया एवं पांच महान स्वतंत्रता सेनानियों 1 श्री मख्खन झा ,श्री कुशेश्वर यादव, श्री चंद्र कांत झा,श्री केदार सिंह,मो अब्दुल अजीज जी को चादर एवं गांधी टोपी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी के गौरव, महान शिक्षाविद ,टाईम्स ऑफ इंडिया के बरिष्ट संवाददाता डॉ चंद्र शेखर झा आजाद जी थे।


कार्यक्रम को संवोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा आज ही के दिन 14 अगस्त को मधुबनी के दो देशभक्त शहीद अकलू साह एवं गणेशी ठाकुर जी को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मधुबनी थाना को कब्जा करने के क्रम में अंग्रेजों के सिपाहियों ने गोली मारकर हत्या कर था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश के आजादी के लिए सैकड़ों वर्षों के लम्बी संघर्ष के उपरांत हमे आजादी मिली,गुलामी के जंजीरो को तोड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश मे लाखो लाख लोगों ने अपना प्राण न्योछावर कर दिया ,अंग्रेजी हुकूमत ने कांग्रेस के नेताओं जवाहरलाल नेहरू, खान अब्दुल गफ्फार खान,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल,राजेन्द्र प्रसाद,लालबहादुर शास्त्री,डॉ भीमराव अंबेडकर, मौलाना आजाद सहित हजारों नेताओं को नजरबंद कर दिया,आज इस स्वर्णिम इतिहास को सरकार बदलना चाहती है,जो पार्टी आजादी के आंदोलन में भाग नही लिया बल्कि अंग्रेजों की दलाली करते थे वह आज राष्ट्रवाद की परिभाषा को बदलना चाहती है,

जिस संगठन ने आजादी के पच्चास वर्षों के बाद भी अपने कार्यालय तक मे राष्ट्रीय झण्डा नही फहराया वह संगठन देशभक्ति की बात करते शर्म नही होता। प्रो झा ने कहा कांग्रेस के ही नेतृत्व में आज देश सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है,आधुनिक भारत के निर्माता सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है,आज हमे संकल्प लेना है कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने के लिए कांग्रेस पार्टी का बलिदान की इतिहास रहा है उस पर हमें फिर से कायम रहना है।

कार्यक्रम को संवोधित करते हुए मुख्यातिथि डॉ चन्द्र शेखर झा आजाद ने कहा कांग्रेसपार्टी का इतिहास को लोग दुनिया मे जानती है यदि कांग्रेस पार्टी नही होता तो देश आजाद नही हो पाता आज मोदी जी एवं उनकी पार्टी इस सच्चाई को साफगोई से नकारने का प्रयास कर रहे हैं, इतिहास को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ,आज देश मे लोगों के निजता के अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है,देश को धर्म के नाम पे फिर से बांटने का खड़यंत्र हो रहा है,देश के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।


कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सिदयार्थ क्षत्रिय, तरुण कुमार , ज्योतिरामन झा बाबा,मनोज कुमार मिश्र,ऋषिदेव सिंह,जय कुमार झा,अकील अंजुम,मो साबिर अहमद,ज्योति झा,सुरेश चंद्र झा रमन,कौशल किशोर चौधरी, मिथिलेश कुमार झा,कपिलदेव झा,सोहन भगत,मुकेश कुमार झा,महेश चौधरी, अनुरंजन सिंह,अशोक प्रसाद,कुशेश्वर यादव,इंतजार अहमद,सुंदर झा,संजय झा,सुरेंद्र मिश्रा,मुकेश कुमार पप्पू,राज कुमार साह,गंगाधर, पासवान,मनोहर ठाकुर,तारिक अनवर,प्रफुल्ल चन्द्र झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button