बजरंग चौक मझार गांव स्थित जितेंद्र कुमार सहनी के दूकान पर अवैध टिकट को लेकर छापेमारी

जे टी न्यूज़, मोतिहारी : मुख्यालय से प्राप्त डाटा के आधार पर बजरंग चौक मझार गांव स्थित जितेंद्र कुमार सहनी के दूकान पर उ.नि. मो तनवीर अख्तर के साथ आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी सर्वेश कुमार, आरक्षी मयंक कुमार, आरक्षी अंकेश गुंजन, आरक्षी आनंद कुमार के द्वारा उक्त दुकान पर छापा मारा गया । वही दुकान संचालक जितेंद्र कुमार सहनी मझार वार्ड न.- 15 थाना- पकड़ीदयाल के दुकान में लगे लेनेवो लैपटॉप तथा फोन को चेक करने पर पर्सनल यूजर आई.डी. पर बना हुआ 11 रेल तत्काल ,जेनरल ई टिकट कुल साथ ही बड़ी संख्या में पर्सनल यूजर आई.डी. पाया गया|

उक्त दुकानदार को रेलवे एक्ट का जुर्म बनता पाकर गिरफ्तार किया गया।साथ ही टिकट बनाने में उपयोग हुआ लैपटॉप तथा मोबाइल जप्त किया गया । गिरफ्तार के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही वास्ते रेल न्यायालय बेतिया भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button