युवाओं में सामाजिक चेतना व राष्ट्रसेवा की भावना होगी विकसित- कुलसचिव, डाॅ.घनश्यामराय।

एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, कुलसचिव व विधायक रहे मौजूद।

युवाओं में सामाजिक चेतना व राष्ट्रसेवा की भावना होगी विकसित- कुलसचिव, डाॅ.घनश्यामराय।

जेटीन्यूज़
भागलपुर/मुंगेर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय, चकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामयी उद्घाटन सोमवार को महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। शिविर का भव्य शुभारंभ विधायक सावित्री देवी, मुंगेर विश्वविद्यालय डाॅ.घनश्याम राय एवं प्रो. डा. सुनील कुमार यादव के कर-कमलों द्वारा दीप जलाकर कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. रविशंकर यादव ने की जबकि मंच संचालन प्रोफेसर विजय कुमार एवं प्रो चंद्रशेखर पंडित ने किया। इससे पहले अतिथियों के आगमन पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के ये शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने ऊर्जावान युवाओं का उत्साह देखकर प्रसन्नता जताई और कहा कि देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में सुरक्षित है। कुलसचिव डाॅ.घनश्याम राय ने कहा कि एनएसएस का मूल मंत्र ‘नाट मी बट यू है। सात दिन तक स्वयंसेवक गांवों में जाकर स्वच्छता, साक्षरता स्वास्थ्य व पर्यावरण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाएंगे। प्रो. डा. सुनील कुमार यादव ने शिविरार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य डा. रविशंकर यादव ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस दौरान ग्राम संपर्क, श्रमदान,बौद्धिक सत्र व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मौके पर प्रो. कामेश्वर यादव, रंजन सुमन,मु असलम, बिन्देश्वरि यादव कार्यक्रम पदाधिकारी,शिक्षक कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधा उपलब्ध कराया गया। राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन सत्र का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button