रोड एक्सीडेंट में प्रधानाध्यापक की मौत
जे टी न्यूज,लदनियां

झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक प्रो जगदीश नारायण चौधरी के नाती,कुमरखत पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्र वीर कामत के पुत्र व तेनुआही मध्य विद्यालय के प्रभारी एच एम संजीव कुमार कामत की मौत शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वाक में पदमा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हो गईं.
सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंचे. शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया.मृतक का उम्र करीब 56 वर्ष थे.
मृतक संजीव की आकस्मिक निधन से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. उनके स्वजनों की हाल रो रो कर बुरा है.
मृतक संजीव लदनियां थाना क्षेत्र के करौन्हा गांव का रहने वाला है. वे पूर्व मुखिया चन्द्रवीर कामत का पुत्र है. वे उत्कृमित मवि तेनुआही में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर थे.

उनके परिवारिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार की अहले सुबह अन्य दिनों की तरह मॉर्निंग वाक में एन एच 227 पर अपने गांव करौन्हा से पदमा की ओर निकला था. पदमा पेट्रोल पम्प से पुरब तेजगति में आ रही अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया. सूचना मिलते उनके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए आनन फानन जयनगर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया.
पुनि सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि घटना सड़क एक्सीडेंटल है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायगी.



