रामगढ़वा में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 3 2 वां जन्म दिवस

रामगढ़वा में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 3 2 वां जन्म दिवस
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय राजद कार्यालय में राजद के प्रखंड अध्यक्ष व आमोदेई पंचायत के पूर्व मुखिया मो. मूसा के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 32 वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा एवं 32 वृक्ष लगाया। तत्पश्चात जन्म दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मो. मूसा, पूर्व मुखिया व पूर्व प्रमुख पति प्रेमचंद यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू सिंह, जिला महासचिव मो. कमरुद्दीन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. सैफुल्लाह , किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नारद यादव, युवा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पासवान, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव तथा राजद के रामगढ़वा प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज यादव आदि लोगों ने कहा की तेजस्वी यादव जी के 32 वें जन्म दिवस पर हम लोगों की हार्दिक शुभकामनाएं हैं कि तेजस्वी यादव जी हमेशा स्वस्थ रहें एवं बिहार के आगामी मुख्यमंत्री बनें। साथ ही सभी राजद कार्यकर्ताओं ने रामगढ़वा प्रखंड सहित जिले एवं प्रदेश वासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर युवा राजद के जिला सचिव ह्रदया यादव, राजद कार्यकर्ता हाजी नशीबुल हक, तरुण प्रसाद तथा अब्बुलैश मियां सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button