प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास मित्रों की बैठक संपन्न

प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास मित्रों की बैठक संपन्न


जे टी न्यूज़, कल्याणपुर

कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी विकास मित्रों की एक बैठक सेव द चिल्ड्रेन द्वारा आयोजित की गई। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित विकास मित्रो संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुदाय तक पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने बिहार शताब्दी असंगठित क्षेत्र कामगार शिल्पकार सहायता योजना की विस्तृत जानकारी विकास मित्रों को दी और अपने क्षेत्र से इसके संबंध में आवेदन कराने की भी बात कही इस अवसर पर उन्होंने बाल श्रम और बाल विवाह से संबंधित भी अपनी बात की। सेव द चिल्ड्रेन द्वारा आयोजित इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी लोग सेव द चिल्ड्रेन साथ समन्वय स्थापित कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की जरूरत है।
सेव द चिल्ड्रेन पटना से राजनाथ प्रसाद ने किशोर किशोरी समूह को सुदृढ़ करने पर जोर दिया, और इनका नियमित बैठक आयोजन करने की सलाह दी।

इस बैठक में सेव द चिल्ड्रेन के जिला समन्वयक हामिद रजा ने किशोर किशोरी समूह गठन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि किशोर एवं किशोरियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और क्षमता विकास करना जिस से वे वास्तविक एवं सामाजिक परिस्थितियों का सामना करने में उनका व्यावहारिक हल ढूंढ सके, और बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों एवं उसके कानूनी प्रावधानों से टोला के लोगों को जागरूक कर सके। महादलित विकास मिशन के मार्गदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किशोर किशोरी समूह का गठन किया गया है।
प्रखंड समन्वयक कृष्णा कुमार ने संयुक्त राष्ट्र महा अधिवेशन द्वारा पारित बाल अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया और बाल संरक्षण के मुद्दे पर सभी विकास मित्रों को काम करने का आह्वान किया। साथ ही बाल विवाह अधिनियम 2006 के प्रावधानों को बताया। इस बैठक में विकास मित्र समन्वयक सन्दीप कुमार सहित सभी में विकास मित्र मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button