जमीनी विवाद के बाद हुई गोलीकांड मामले में फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमीनी विवाद के बाद हुई गोलीकांड मामले में फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर रामगढ़वा बाजार के मुख्य पथ निवासी व मारपीट तथा गोली कांड के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच विगत 9 माह पहले जमीनी विवाद व मारपीट को लेकर नरिरगीर चौक पर गोलीबारी हुई थी। जिसमें जगदीश नारायण प्रसाद के पुत्र अवनीश कुमार ने राजीव नयन सर्राफ के दो पुत्रों पुरूषोत्तम कुमार एवं उनके भाई को नामजद अभियुक्त बनाया था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विगत कई महिनों से फरार चल रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में प्रथम पक्ष के द्वारा थाना में 20 भार्च को आवेदन देकर कांड 85/021 दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button