सिकटा प्रखंड प्रमुख बने आलोक कुमार श्रीवास्तव के भतीजा उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव, परिजन सहित जनप्रतिनिधियों में हर्ष
सिकटा प्रखंड प्रमुख बने आलोक कुमार श्रीवास्तव के भतीजा उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव, परिजन सहित जनप्रतिनिधियों में हर्ष

जेटी न्यूज
सिकटा पश्चिमी चंपारण- स्थानीय प्रखंड प्रमुख का चुनाव चेंबर ऑफ कॉमर्स रक्सौल के सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव के भतीजा उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव के बनते ही बधाइयों का तांता लग गया है।
इस बड़ी उपलब्धि से सभी पंचायत समिति सदस्यों, पारिवारिक मित्रगण, सभी शुभचिंतकों, सभी पारिवारिक सदस्य सहित तमाम रिश्तेदारों में जोश खरोश से भरे हुए युवागण को कोटिशः धन्यवाद और अंतहीन बधाई। उक्त बातें
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है। साथ ही उन्होंने कहा आप सब की मेहनत, दुआ, लगन,आशीर्वाद, सहयोग,समर्थन अंततः विजयी रहा। एकबार पुनः धन्यवाद।विशेषकर सिकटा पंचायत और सिकटा प्रखंड के सभी शुभचिंतक जनता को भी अपरिमित बधाई और धन्यवाद जिन्होंने अपने आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन से मेरा परिवार को लगातार 1962 से आज तक(2006 से लेकर 2015 तक नहीं) मुखिया व प्रखंड प्रमुख के रूप प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है।इसके लिए मेरा पूरा परिवार सबका विनम्र आभार व्यक्त करता है।
अंत में उन्होंने कहा कि आपसब की आत्मियता ऐसे ही बरकरार रहें,कामना है सधन्यवाद।
उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव को प्रखंड प्रमुख बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, रजनीश प्रियदर्शी, शंभू चौरसिया,एम के मिशन आवासीय विद्यालय भलुवहिंया रामगढ़वा के निदेशक डी एन कुशवाहा, सीता सावित्री म्यूजिकल इंस्टिट्यूट के निदेशक संजय कुमार दास तथा ईशी नर्सिंग होम भलुवहिंया के निदेशक विभाष कुमार ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

