स्त्री नेतृत्व पर संवाद कार्यक्रम आयोजित 

स्त्री नेतृत्व पर संवाद कार्यक्रम आयोजित 

जे टी न्यूज, पटना : सी आर डी के पटना पुस्तक मेला 2023 में लेफ्टिनेंट कमांडर शिवांगी सिंह मंच पर आज स्त्री नेतृत्व से जुड़े संवाद कार्यक्रम में लोकगायिका रेणु कुमारी, लेखिका डा रुपा सिंह के साथ बातचीत करते हुए प्रो मंगलारानी ने समाज में सकारात्मक बदलाव पर संतोष जताया।

संवाद में शामिल मगही व भोजपुरी की लोक गायिका रेणु कुमारी ने परिवार के सहयोग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही लोक गीतों को सुनना अच्छा लगता था और उनके पिता ने उनकी इस रुचि पर ध्यान देने के लिए संगीत की शिक्षा दिलायी।

बिहार में जन्मी , इन दिनों राजस्थान में अध्यापन से जुड़ी डॉ रुपा सिंह कवयित्री और लेखिका ने 6 आलोचनात्मक पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने स्त्री नेतृत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि सह अस्तित्व की भावना जरुरी है। आज किसी के आगे बढने या पीछे छुटने की बात नहीं है, बल्कि साथ चलने की जरूरत है। मंच संचालन मोनी त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन रत्नेश्वर ने किया।

Related Articles

Back to top button