अगर देश को बचाना है तो तमाम धर्म निरपेक्ष पार्टियों को एकसाथ मिलकर बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाना होगा

अगर देश को बचाना है तो तमाम धर्म निरपेक्ष पार्टियों को एकसाथ मिलकर बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाना होगा

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: सीताराम येचुरी सीपीआईएम के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि अगर देश को बचाना है तो तमाम धर्म निरपेक्ष पार्टियों को एकसाथ मिलकर बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाना होगा।उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार देश के उधोग-धंधों का नीजिकरण कर रही है और पूंजीपतियों के हाथ देश को बेच रही है।
श्री येचुरी रविवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान मे माकपा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने चौपट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि देश मे आर.एस.एस का ऐजेंडा चल रहा है।


श्री येचुरी ने आरोप लगाया कि बिहार समेत देश की शिक्षा व्यवस्था मंहगी होने के कारण ही यहां के छात्रों को अन्य देशों मे पढ़ाई करना पड़ रहा है। जिसका ताजा उदाहरण युक्रेन युद्ध के दौरान छात्रों का भारत वापसी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए श्री येचुरी ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को यह पता नहीं है कि बिहार के कितने छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने युक्रेन समेत अन्य देश जाते है। वह प्रदेश का क्या भला कर सकते है।


माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि किसान संगठनों के दबाव मे मोदी सरकार ने किसान बिल वापस लिया जो एक ऐतिहासिक जीत है।
सभा को माकपा राज्य सचिव अवधेश कुमार , राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विधायक अजय कुमार समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button