पहली राखी, भाई के नाम… शिवांगी ने बांधा शिवांश को स्नेह का धागा
पहली राखी, भाई के नाम… शिवांगी ने बांधा शिवांश को स्नेह का धागा

जे टी न्यूज, पूर्णिया: रक्षाबंधन पर पांच साल की शिवांगी ने पहली बार अपने एक साल के छोटे भाई शिवांश की कलाई पर राखी बांधी। नन्हीं शिवांगी ने पूरे उत्साह से भाई की कलाई सजाई, तो मासूम शिवांश बहन को निहारता रहा। भाई-बहन के इस अनमोल पल ने घर-आंगन में खुशियां भर दीं। पहली राखी की यह तस्वीर रिश्ते की मासूमियत और अटूट स्नेह की प्यारी कहानी कह गई।



