शिकारीपाड़ा, दुमका : पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

जेटी न्यूज़

शिकारीपाड़ा, दुमका:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि के खिलाफ आज दिनांक 11/6/ 2021 को शिकारीपाड़ा के प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप शिकारीपाड़ा में एक दिवसीय धरना दिया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में केंद्र की गूंगा-  बहरा बीजेपी एवं नाकाम सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और  बीजेपी   के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया । धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे कोरोना काल को  मद्देनजर  रखते हुए 2 गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग किया गया।  इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विशेष रूप से शिकारीपाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ,प्रखंड महासचिव स्टेफन बेसरा,प्रखंड मीडिया प्रभारी गौरव कु सिंह, मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री रोहित राज टुडू, उपाध्यक्ष गोपी कुमार पाल, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष सैफुल्ला अंसारी, उपाध्यक्ष जैनुल अंसारी,  महिला  प्रखंड अध्यक्ष अंजलि मुर्मू एवं  सदस्य तेरेसा मरांडी, बबली मंरडी, सोनामुनी टू डू ,आदि कांग्रेस पार्टी के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button