जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सतरघाट व डुमरियाघाट पुल को किया गया सील

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सतरघाट व डुमरियाघाट पुल को किया गया सील।

जे०टी० न्यूज संवाददाता रंजन कुमार

केसरिया/पू०च०:- कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एहतियात बरतते हुए ज़िले के डीएम एस के अशोक के निर्देश पर गोपालगंज जिला व पूर्वी चम्पारण के सीमावर्ती क्षेत्र में आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

गुरूवार को प्रखण्ड के सतरघट व डुमरियाघाट पुल की सीमा को चकिया डीएसपी शैलेन्द्र कुमार, सीओ रंजन कुमार, थानाध्यक्ष विनय कुमार के देखरेख में शील कर दिया गया।

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि लकड़ी का बल्ला लगा कर घेर दिया गया है। कोई भी सवाड़ी या पैदल आने जाने पर रोक लगा दी गई है। इसलिए लिए तीन पुलिस पदाधिकारी व सात सैफ़ जवान के अवाले तीन चौकीदार की प्रतिनियुक्ती की गई है।

डुमरियाघाट पर भी चाक चौकस व्यवस्था की गयी है। सत्तरघाटपुल पर तीनों पदाधिकारी को अलग अलग शिप्ट में तैनात रहना है। जिसमें सुबह आठ बजे से दो बजे तक पुअनि बिक्रमा सिंह, दो बजे दोपहर से रात्रि दस बजे तक सअनि बहादुर राय एवं रात्रि दस बजे शुबह आठ बजे तक सअनि धीरेन्द्र कुमार को प्रतियुनिक्त किया गया है।

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि कोई व्यक्ति चोरी छुपे आने का प्रयास करते पकड़े जाने पर कठोर दण्डनात्मक करवायी की जायेगी।

वही गुरूवार की शाम ज़िले के पुलिस कप्तान नवीन चन्द्र झा सतरघाट पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button