अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 8 मार्च, 1975 को महिला दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी, लेकिन उससे पहले साल 1909 में अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी को ’’महिला दिवस’’ मनाया गया था। दिनांक 08 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 13226 दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ महिला रेलकर्मियों द्वारा की गई। इस ट्रेन के परिचालन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टाफ, अनुरक्षण तथा सुरक्षा से जुड़े सिर्फ महिला कर्मचारी ही तैनात थी। इस ट्रेन को मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल एवं श्रीमती अनुजा अग्रवाल, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर ने अपनी टीम की सदस्याओं के साथ हरी झंडी दिखाकर समस्तीपुर से जयनगर के लिए रवाना किया।

इसके अतिरिक्त समस्तीपुर रेल मंडल में भी ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर मंडल में कार्यरत समस्त महिला कर्मियों के सशक्तिकरण की जागृति के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, श्री आलोक अग्रवाल केे निर्देशन में दिनांक 08 मार्च, 2022 को समस्तीपुर स्थित अधिकारी क्लब परिसर के “ललित कला केन्द्र” में आमंत्रित की गई मंडल की समस्त महिला कर्मियों को सम्मानित वक्ताओं तथा कार्यरत महिला सहकर्मी के संबोधन से सशक्तिकरण भाव को जागृत किये जाने के साथ-साथ उन्हें कर्मचारी कल्याण निधि समिति द्वारा निर्धारित एक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हर साल “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस बार का विषय है “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी” इस बार की थीम में लैंगिक समानता के उपर जोर दिया गया है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में लैंगिक समानताओं को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री ओम प्रकाश सिंह ने महिला सशक्तिकरण हेतु मंडल द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में उपस्थित कर्मियों को अवगत कराया। रेल प्रशासन के ऐसे प्रयासों से महिला कर्मियों को कर्तव्यों के प्रति आकर्षण एवं सम्मान का भाव सुदृढ़ होगा। रेल प्रषासन की यह पहल केन्द्र सरकार की नीतियों के अधीन नियोजित है।

इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक-। श्री जे. के. सिंह, रेल मंडल के सभी शाखाधिकारी, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर की अध्यक्षा श्रीमती अनुजा अग्रवाल, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के सहायक महामंत्री सह मंडल मंत्री, श्री के. के. मिश्रा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार भी अपने प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button