सावित्री म्यूजिकल इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

सावित्री म्यूजिकल इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

 

जेटी न्यूज

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय सीता सावित्री म्यूजिकल इंस्टिट्यूट , रामगढ़वा में इंस्टिट्यूट के निदेशक संजय दास सह म्यूजिक टीचर के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया होली मिलन समारोह। इस अवसर पर एटीट्यूड के निदेशक संजय कुमार दास जी के शिष्यों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें हारमोनियम पर सीता सावित्री म्यूजिकल इंस्टिट्यूट के निदेशक व म्यूजिक टीचर संजय दास , तबला पर सुगौली के शिष्य श्रेष्ठ कुमार एवं अन्य कलाकार जितेंद्र शर्मा सिद्धपुर भरवलिया, जितेंन्द्र सहनी सुगौली , विजय कुमार सुगौली तथा पखनहिया के धनञ्जय कुमार आदि कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर आगंतुकों का मन मोह लिया। अंत में सभी कलाकारों को इंस्टीट्यूट के निदेशक संजय कुमार दास जी ने अबीर गुलाल लगाया एवं मिठाई खिलाई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button