रक्सौल युवा कांग्रेस ने किया दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन

रक्सौल युवा कांग्रेस ने किया दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रक्सौल पूर्वी चंपारण- शनिवार की देर शाम रक्सौल युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह पश्चिमी चम्पारण युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में 200 रोजदार लोगों को दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस बाबत प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विगत दस वर्षों से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करती आ रही है। देश में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को कायम रखने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें सभी धर्म एवं समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि आज देश में उन्माद और नफ़रत फैलाया जा रहा है, लेकिन पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां एक ही थाली में सभी धर्म के लोग भोजन करके आनंद महसूस करते हैं।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विगत कई सौ वर्षों का इतिहास रहा है कि हिन्दू-मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी पर्व त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते रहे हैं।

 

धर्म के सभी बंधन को तोङकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय में विश्वास करते हैं। उक्त कार्यक्रम में आदापुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, सत्येन्द्र कुमार, संजय यादव,आकाश कुमार, आनंद कुमार,चन्देश्वर तिवारी, मुकेश कुमार,बिजली कुमार, फिरोज मियां,शहीद अहमद, मुन्ना मियां तथा मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button