नहीं रहे पत्रकार हरेश्वर दादा दिल्ली के एम्स में हुआ निधन पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दिल्ली (जे टी न्यूज़ ): समस्तीपुर जिले के जानेमाने युवा एन डी टी वी के तेज तर्रार पत्रकार हरेश्वर दादा का बीती रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। ईलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

आज जैसे ही पत्रकार हरेश्वर दादा कि मौत कि खबर जिले के पत्रकार जगत में फैली सभी की आंखे नम हो गई। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि हरेश्वर दादा अब हमलोंगों के बीच नहीं रहे।

इधर हरेश्वर दादा के निधन पर झंझट टाइम्स के संपादक राज कुमार राय ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा की पत्रकार हरेश्वर दादा के निधन से पत्रकारिता जगत को बहुत बड़ा सदमा लगा है पत्रकार हरेश्वर दादा की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। वो एक हसमुख और मिलनसार वक्तित्व के व्यक्ति थे।

Related Articles

Back to top button