बीडीओ ने की विभिन्न विकासम्त योजनाओं की जाँच
बीडीओ ने की विभिन्न विकासम्त योजनाओं की जाँच

जे टी न्यूज़
बिथान :- सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बीडीओ ने गुरुवार के दिन प्रखंड के सलहा चन्दन पंचायत में चल रहे विकासम्त कार्य योजनाओं का धारातल पर पहुँचकर डोर टू डोर निरीक्षण किये। वही सीओ बिनोद कुमार ने बेलसंडी पंचायत का निरीक्षण किये।पदाधिकारीयों ने इस दौरान मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल का जल मुख्यमंत्री कल्याण कारी योजना शुद्ध पेयजल, गली नली ,आँगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन हरियाली योजना,पीएम आवास योजना,जनवितरण प्रणाली की दुकान, विद्यालय ,मनरेगा योजना से सम्पन्न कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधा समेत कई अन्य योजनाओं की जाँच की ,इस क्रम में ऑन द स्पोर्ट्स योजनाओं की बारीकी से खंगाला।निरीक्षणों उपरांत जो भी तथ्य सामने आया ।

उसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को सौप ने की बात कही ।वही सीओ बिनोद कुमार ने पीएम आवास योजना से समन्धित लोगों को अभिलम्ब घर बनाने का निर्देश दिया।घर नहीं बनाने वाले लोगों को सुद समेत रुपया वापस करने की बात कही।वही बीडीओ प्रेम कुमार ने ग्रामीणों की भी बात सुनी ,सुनने के बाद नल जल से सम्बंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, लम्बित कार्यों को अभिलम्ब निष्पादन करने की बात कही।नहीं करने पर प्रथामिकी दर्ज करवाने की बात कही।मौके पर कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
