चहक ‘के क्रियान्वयन हेतु पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

चहक ‘के क्रियान्वयन हेतु पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आदेशानुसार समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया खुर्द में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल रीडीनेस मॉड्यूल ‘चहक ‘के क्रियान्वयन हेतु चार संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी,मध्य विद्यालय पुनास, उ मध्य विद्यालय रानीटोल एवं उ मध्य विद्यालय रहमतपुर के सभी प्रधानाध्यापक एवं वर्ग प्रथम के नामित शिक्षकों की पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर के द्वारा आयोजित किया गया ।

जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रसाद चौधरी आदि ने किया। प्रशिक्षक के रूप में बेबी सुरुचि, विभा कुमारी, विनय कुमार एवं रंजू कुमारी ने प्रशिक्षणचर्या को आगे बढ़ाया, जिसमें मेंटर अमरेंद्र कुमार एवं दिलीप कुमार ने सहयोग किया। इस अवसर पर चहक मॉड्यूल के निर्माण में राज्य स्तर पर सहयोग देने वाले प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय में प्रवेश पाने वाले बच्चों के लिए ही चहक मॉडयूल तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण देखकर उन्हें अध्ययन के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button