शहादत दिवस पर याद किए गए अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल

शहादत दिवस पर याद किए गए अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल
जेटी / मधुबनी

अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस श्रद्धांजलि समारोह मधुबनी नगर परिषद विवाह भवन में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि आजादी के अमृतमहोत्सव के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में फांसी को गले लगाकर देश की बलि वेदी पर अपनी कुर्बानी देने वाले आधुनिक भौगोलिक बिहार के प्रथम शहीद धानुक कुल शिरोमणि , क्रांतिवीर अमर शहीद रामफल मंडल के ऐतिहासिक शहादत की याद में
कृतज्ञतापूर्वक शहादत दिवस सह श्रद्धांजलि समारोह का भव्य आयोजन किया गया । इस मौके पर मंगनी लाल मंडल पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री बिहार सरकार भी मौजूद थे ।जिसकी अध्यक्षता जगदेव मंडल पूर्व उपाध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग ने की।


मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के कई जिलों से विधायक मंत्री और जिला पार्षद उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि जयंती देवी, राधा देवी, रीना देवी ,अंजली कुमारी, राम बहादुर मंडल ,उषा देवी, सीमा मंडल, संजू देवी के साथ सम्मानित अतिथि रामदेव मंडल, गणेश प्रसाद मंडल ,आर के मंडल , प्रेम कुमार मंडल,ललन मंडल ,सुरेंद्र मंडल,चंद्र किशोर मंडल ,गोविंद मंडल, विजय मंडल ,अशोक मंडल, महेंद्र मंडल, परीक्षण मंडल, मनोज गौतम, हृदय मंडल ,उमा नाथ मंडल, शिव नारायण मंडल ,लक्ष्मण मंडल के साथ कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल ,जयप्रकाश मंडल, ज्योति नारायण मंडल, विनोद मंडल, रामप्रवेश मंडल, रितु देवी, कौशल किशोर मंडल, राकेश मंडल ,गणेश मंडल, धनी लाल मंडल, रमेश मंडल, रंजन मंडल, रमन मंडल, चंदन मंडल, अर्जुन मंडल सुधीर मंडल समेत सैकड़ों की तादाद में शहादत दिवस के मौके पर मंडल समाज के लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button