जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना





जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर:- बारहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन को समावेशी,सुगम एवं सहभागितापूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने समाहरणालय समस्तीपुर से रवाना किया।जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्रा ने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से युवाओं को मतदाता सूची में अपना पंजीयन कराने एवं लोकतन्त्र के महापर्व में वोट डालने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

मौके पर अपर समाहर्ता विनय कुमार राय,उप विकास आयुक्त संजय कुमार,जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोम नाथ सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।पूछने पर मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के संकल्प “कोई मतदाता छूटे न” को जिला में पूर्ण करने के लिए दृढ़ संकल्पित है,जिसके तहत कई अभियान चलाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button