जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहार को लेकर बैठक

जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहार को लेकर बैठक

समस्तीपुर: जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी दुर्गापूजा(दशहरा)/ रावण वध, दिपावली, छठ एवं दिनांक 30.09.2022 को आयोजित एकदिवसीय बिहार संयुक्त लोक सेवा आयोग प्रवेश परीक्षा 2022 के संबंध में विधि व्यवस्था हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ वी0सी0 कक्ष एवं वी0सी0 के माध्यम से विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक की गई।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समस्तीपुर जिला एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपरोक्त सभी पदाधिकारियों से अनुमंडल एवं प्रखंड वार उपलब्ध कराए गए बिंदुओं पर प्रतिवेदन की समीक्षा एक-एक कर की गई।

समीक्षा बिन्दु निम्नाकिंत है:-

1.अनुज्ञप्ति धारी पूजा आयोजन समितियों की अनुज्ञप्तियों की समीक्षा।

2. पिछले 2 वर्षों में जिलों में जहां-जहां सांप्रदायिक तथा अपराधिक घटना घटित हुई है, जिला स्तर पर उसका सूचीकरण।

3. महत्वपूर्ण तथा बड़े पूजा पंडालों में आयोजकों द्वारा सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन।

4. सोशल मीडिया के अफवाहों पर निगरानी।

5. थाना/SDO/SDPO एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक के संबंध में।

6. प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिकोण से बिजली के पोल पर लटकते एवं झूलते तारों का निरीक्षण एवं उसका कारगर प्रबंधन।

7. असामाजिक तत्वों पर प्रमुख सड़कों/ एन०एच० पर अवैध चंदे की वसूली पर रोक।

8. दशहरा से छठ पर्व तक सघन साफ-सफाई।

9. मूर्ति विसर्जन के समय जुलूस खासकर जिन मार्गो जहां विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने के संबंध में।

10. क्विक रिस्पांस टीम।

11. हेल्थ क्विक रिस्पांस टीम।

12. दशहरा, दिवाली, छठ पर्व के दौरान घनी आबादी के बीच अवैध पटाखों के बिक्री पर रोक।

13. अग्निशमन संयंत्र एवं वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था एवं शुगम उपलब्धता।

14. नावों का निबंधन/ निजी नावों के परिचालन पर रोक।

15. लॉडस्पीकर का नियमानुसार अनुमति एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध।

16. घाटों के निरीक्षण एवं खतरनाक घाटों का सूचीकरण।

17. छठ घाटों की साफ-सफाई।

18. कोविड-19 के विषय में मानक संचालन प्रक्रिया (S.O.P) राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन।

19. बैरिकेडिंग लाल कपड़े से खतरा का चेतावनी संकेत।

20. यातायात एवं वाहन पार्किंग।

21. त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अस्थाई वॉच टावर।

22. दीपावली के अवसर पर प्रदूषण एवं पर्यावरण संतुलन पर अन्यान।

23. समय पर संयुक्त आदेश का निर्गमन।

24. नियंत्रण कक्ष

25. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button