मानव तस्करी रोधी इकाई (क्षेत्रक मुख्यालय) रक्सौल द्वारा मानसिक रूप से बीमार गुम हुई लड़की को उसके परिवार से मिलवाने में की सहायता, परिजन दे रहे हैं दुआएं*

*मानव तस्करी रोधी इकाई (क्षेत्रक मुख्यालय) रक्सौल द्वारा मानसिक रूप से बीमार गुम हुई लड़की को उसके परिवार से मिलवाने में की सहायता, परिजन दे रहे हैं दुआएं*

जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रक्सौल पूर्वी चंपारण –
एक मानसिक रूप से बीमार लड़की घर से गायब हो गयी थी।
घर वालों ने लड़की को हर उन स्थानों पर खोजा जहाँ-जहाँ संभावना थी। सब थक हार गए थे लड़की मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी इसलिए और अधिक परेशानी वाली बात थी। घर वालों ने रक्सौल थाने मे निवेदन भी दिया था। कहीं से इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को यह जानकारी मिली तथा इस संदर्भ में आस-पास मानव तस्करी पर कार्य करने वाले संस्थानों से ये जानकारी शेयर की। लड़की माइती नेपाल के पास मिली। फिर इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने अपने नेटवर्क और मित्रों के बीच लड़की के बारे में और घर वालों के बारे में पता करना शुरू किया और कुछ ही घंटों में लड़की के घर वालों को भी खोज निकाला। उन्हें व्हाट्सएप पर लड़की की फोटो पहचान के लिए दी तथा उसके भाई ने लड़की को पहचान लिया। लड़की का भाई उसे खोजने दूसरी जगह जा रखा था, तुरंत वहाँ से वापस आया और फिर मानव तस्करी रोधी इकाई की उपस्थिति में माइती नेपाल बीरगंज द्वारा लड़की को उसके भाई को सौंप दिया गया।
मानव तस्करी रोधी इकाई सिर्फ जॉब ही नहीं कर रही इस कार्य को मानव सेवा के रूप मे कर रही है।

Related Articles

Back to top button