राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के दौरान हर घर सही पोषण का संदेश फैलाएँ : डीएम
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के दौरान हर घर सही पोषण का संदेश फैलाएँ : डीएम
– जिले में 1 से 30 सितंबर तक चल रहा है पोषण माह

जेटी न्युज
मोतिहारी,पू०च०।
सोमवार को डॉ राधाकृष्णन सभागार मोतिहारी में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला प्रोग्राम शाखा आईसीडीएस के तत्वावधान में पोषण माह 2022 अंतर्गत जिला समन्वय समिति-सह-पोषण समिति की बैठक हुई, जिसमें संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा जिले में 30 सितंबर तक चल रहा है। इस दौरान हर घर सही पोषण का संदेश फैलायें। पोषण माह से संबंधित जन आंदोलन, जन जागरूकता, गतिविधियों का आयोजन करें, जन आंदोलन डैसबोर्ड पर गतिविधियों की प्रविष्टि करें।जिलाधिकारी ने डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश देते हुए कहा कि पोषण अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य भर में मोतिहारी जिला पोषण अभियान क्षेत्र में नौवें स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के गरीब एवं असहाय कुपोषित बच्चों को परियोजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कुपोषण मुक्त बिहार के लिए शपथ भी दिलाई। इस मौके पर अधिकारियों ने बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने का वचन दिया। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के दौरान हर घर सही पोषण के साथ पौष्टिक आहार, स्वच्छ/ साफ पानी का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि मैं पोषण अभियान को एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाऊंगा। हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूंज उठेगी। इस जन आंदोलन से सभी बच्चे स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक, सभी सीडीपीओ आदि उपस्थित थे ।


