रक्सौल में इंटरनेशनल हुमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस की बैठक में संगठन के विस्तार पर हुई विशेष चर्चा

जेटी न्यूज / डी एन कुशवाहा
रक्सौल पूर्वी चंपारण- अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय संगठन की बैठक रक्सौल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और संगठन के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाने और नशा मुक्ति अभियान चालू करने में और महिलाओं का सशक्तिकरण करने और संगठन के माध्यम से लोगों को रोजगार के लिए जागरूक करना उनके रोजगार की सरकार के माध्यम से मदद करना , भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना प्रमुख उद्देश्य था मीटिंग में रक्सौल के बड़े समाजसेवी और पत्रकार शामिल हुए और संस्था के राष्ट्रीय सचिव रजनीश महर्षि राष्ट्रीय सलाहकार मनोज टाक और बिहार के मुख्य सचिव माननीय श्री शिवम सौरभ और संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुर्जर भी शामिल रहे.!!

