अग्निशामक गाड़ी और बोलेरो के टक्कर में चालक समेत चार लोग घायल तस्वीर(बोलेरो और अग्निशामक की टक्कर)



अग्निशामक गाड़ी और बोलेरो के टक्कर में चालक समेत चार लोग घायल तस्वीर(बोलेरो और अग्निशामक की टक्कर)

जेटी न्यूज़

कोटवा /पूर्वी चम्पारण /थाना क्षेत्र के कदम चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर शुक्रवार को आग बुझाने जा रही एक अग्निशामक सड़क पार कर रहे बोलेरो से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कदम चौक पर खड़े लोग भाग अपनी जान बचाए। दुर्घटना में अग्निशामक वाहन का चालक राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। वहीं बोलेरो के चालक कंठ छपरा निवासी एनायतुल्लाह खां समेत समेत तीन अन्य लोगों को भी चोट आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएच 27 से हटा आवागमन को सुचारू कराया।

अग्निशामक के चालक रामकुमार को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है वही तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बोलेरो संख्या बीआर01पीएच/5123 कंठ छपरा से कोटवा जा रहा था।पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button