भाकपा (माले) जिला कमिटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय समस्तीपुर में संपन्न

समस्तीपुर: भाकपा (माले) जिला कमिटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय, मालगोदाम चौक ,समस्तीपुर में जिला सचिव का• उमेश कुमार की अध्यक्षता और पाॅलित व्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी का• धीरेन्द्र झा के पर्यवेक्षण में कल देर रात में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा के साथ साथ पार्टी सदस्यता-नवीनीकरण, पार्टी की 15-20 फरवरी 2023 को पटना में होने वाली महाधिवेशन की तैयारी, 15 फरवरी को पटना गांधी मैदान में पार्टी की होने वाली ऐतिहासिक रैली की तैयारी, एवं अन्य स्थानीय मुद्दों तैयारी पर विचार किया गया। बैठक में का• धीरेन्द्र झा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा शासित सरकार पूरे देश के अन्दर साम्प्रदायिकता का जहर फैला रही है। महगाई व बेरोजगारी चरम पर है। गरीब व बेरोजगार दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। प्रशासन बेलगाम है। ऐसे माहौल में पार्टी का महाधिवेशन व रैली हो रहा।रैली को ऐतिहासिक बनाना हमारा सबसे बड़ा कार्यभार है। जिला सचिव प्रो• उमेश कुमार ने कहा कि उजियारपुर थानाध्यक्ष का नंगा नृत्य भाकपा (माले) के लोकतांत्रिक प्रदर्शन करते समय क्षेत्र की आम जनता ने देखा है। समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक को भी इससे अवगत कराया गया। लेकिन कारवाई सिफर रहा। ऐसी स्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 28 नवम्बर को निरंकुश पुलिस व्यवस्था के खिलाफ शहर में एक प्रतिरोध मार्च निकाला जायेगा। बैठक में का• ललन कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महावीर पौद्दार, हरिकान्त झा, अजय कुमार, अनिल चौधरी, वंदना सिंह, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, संजीत पासवान, जयंत कुमार, मनिषा कुमारी, सुनील कुमार, रौशन यादव, ब्रज किशोर सिंह चौहान, आसिफ होदा, गंगा पासवान, महेश कुमार, राजकुमार पासवान आदि ने अपना बिचार रखा।
जेटी न्यूज़

