मौलाना आज़ाद दिवस के अवसर पर कल होगा शानदार कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

 

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

*दरभंगा*–हायाघाट प्रखंड अंतर्गत चन्दनपट्टी गाँव अवस्थित शिक्षा का केंद्र मानू (मौलाना आज़ाद नेशनल ऊर्दू यूनिवर्सिटी) में मौलाना आज़ाद दिवस के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी महेश प्रसाद सिंह, उदघाटनकर्ता पूर्व केंद्र मंत्री अली अशरफ फातमी और ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो.वसीम अहमद होंगे। गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम में उन छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button