संविधान सप्ताह के दौरान विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन

संविधान सप्ताह के दौरान विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन

समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की गयी सरकार की योजनाओं का लाभ

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देश पर 26 नवम्बर 2023 से संविधान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के आलोक में शनिवार को मध्य विद्यालय सेमरा, मोकर, सासाराम में विधिक सेवा कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के विभिन्न वर्ग के लोग ग्रामीण, बच्चे एवं ट्रांसजेंडर समूह के सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास सुनिल कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिन कुमार मिश्रा, सब जज सह ए०सी०जे० एम० राकेश कुमार, एडीएम चन्द्रशेखर सिंह, एडीएम लोक शिकायत निवारण संजय कुमार सिंह, एसडीएम, बीडीओ एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन एडीसीपी धर्मवीर सिंह द्वारा की गई। उनके द्वारा कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित कई समाज कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बताया गया कि यह कैम्प नालसा

द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन योजना 2015, बच्चों की बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा की योजना 2015 एवं ट्रांसजेंडरों से संबंधित उभयलिंगी व्यक्तियों का एकीकरण पुनर्वास एवं न्याय तक पहुँच योजना (सितारा) 2023 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु आयोजित की गई। सचिव द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकार का महत्वपूर्ण कार्य समाज के दुर्बल वर्गों को समाज कल्याण संबंधी विधानों और अन्य गारन्टीकृत अधिकारों फायदों के बारे में प्रशासनिक कार्यक्रमों के बारे में शिक्षित करना है। जिसके तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कैम्प में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परवरिश योजना, भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहायता राशि से संबंधित स्टाल लगाये गये थें। जिससे लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के संबंध में जानकारी एवं पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। साथ हीं दिव्यांग जनों को ट्राई साईकल का वितरण किया गया। ट्रांसजेंडरों के संबंध में राशन कार्ड एवं पहचान पत्र का वितरण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास द्वारा बताया गया कि कैम्प में उपस्थित विभिन्न वर्गों के लोगों का पंजीकरण विभिन्न योजनओं में कराया गया है। उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं प्रशासन के सहयोग से उपर्युक्त योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम मे नींव की ईंट, सुराज एवं अन्य स्वयंसेवी सहायता समूह के लोग उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button