गंगा के कटाव से भागलपुरवासी परेशान:मुख्यमंत्री से मिलने के बावजूद नहीं हो रहा कटाव निरोधी कार्य

गंगा के कटाव से भागलपुरवासी परेशान:मुख्यमंत्री से मिलने के बावजूद नहीं हो रहा कटाव निरोधी कार्य

*पलायन को मजबूर हैं किसान*

जेटी न्यूज

भागलपुर : जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित एकचारी दियारा में कटाव शुरू हो चुका है। यहां के लोग डरे और सहमे हुए हैं। लोगों के मन में हमेशा कटाव का डर लगा रहता है। बावजूद प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इन दिनों बाढ़ से नहीं बल्कि कटाव से लोग डर रहे हैं। यहां पर हर वर्ष कटाव होता है। धीरे -धीरे गंगा नदी गांव की ओर रुख कर रही है। इसको लेकर कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में लिखा गया है। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कई हेक्टेयर में लगी फसलें गंगा में समाईं : कई हेक्टेयर में लगे फसल गंगा में समा गए। यहां पर सब्जी,गेंहू,मक्का सहित अन्य चीजों की खेती की जाती है। लोग कर्ज लेकर खेती करते हैं। खेत कट जाने से कर्ज चुकाना भी मुश्किल साबित होता है। दूसरे से खेत लेकर भी कुछ लोग खेती करते हैं।


अब गांव की तरफ रुख कर रही गंगा : स्थानीय लोगों ने बताया कि धीरे-धीरे गंगा अब गांव की तरफ रुख कर रही है। अगर समय रहते कार्य नहीं कराया गया तो,हमलोगों को पलायन करना पड़ेगा। सरकार की योजना से बने कई महत्वपूर्ण चीजें भी गंगा में समा जाएंगी। बहुत लोग तो यहां से छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। सरकारी व प्रशासनिक उदासीनता के कारण हजारों एकड़ भूमि कटाव के कारण गंगा में विलीन हो गया। जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को कटाव को लेकर आवेदन दिया गया है। लेकिन कटाव निरोधी कार्य अभी तक यहां नहीं हुआ है। हमलोग अपने से यंहा पर कटाव को रोकने के लिए कार्य करते हैं। लेकिन हमलोगों के पास ज्यादा संसाधन नहीं रहने के कारण सफल नहीं हो पाते हैं।

Related Articles

Back to top button